भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी के निधन पर शोक
सोनभद्र, जुलाई 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं कुशल संगठनकर्ता जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को पार्टी कार्यालय पर पार्थिव शरीर पहुंचने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मूल रूप से जिले के खंड कोन के चांचीकला गांव निवासी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक के रूप में की थी। उन्होंने लखनऊ और गोरखपुर में विभाग प्रचारक के रूप में दायित्व निभाया। यह भी पढ़ें- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य का निधन इसके बाद विद्या भारती में प्रदेश संगठन मंत्री रहे। संघ के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.