भाजपा के वरिष्ठ नेता उज्जवल दत्ता का निधन, शोक
लातेहार, जुलाई 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। श्रीराम चौक हरैया मोड़ निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उज्जवल कुमार दत्ता (60) का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से असाध्य रोग से पीड़ित थे। कोलकाता में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी दो पुत्रियां हैं। उज्जवल दत्ता के निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम सहित कई नेताओं ने इसे संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा नेता महेंद्र साहू ने कहा कि वे समर्पित कार्यकर्ता थे और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। पूर्व जिला अध्यक्ष कौशल लाल ने उन्हें मिलनसार और कर्मठ व्यक्तित्व बताया। शोक व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, रिकी वर्मा के अलावे राजकुमार पाठक, अमित गुप्ता सहित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.