गोड्डा, अगस्त 12 -- झारखंड प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोड्डा धनंजय यादव ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नेता प्रतिपक्ष झारखंड सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य आदित्य साहू द्वारा झारखंड जेपीएससी जे एस एस सी परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर छात्र हित का ढोंग कर घड़ियाली आंसू बहाने का जो किया जा रहा उसको जनता देख रही है। यह भी पढ़ें- मधुपुर : छात्र पर लाठीचार्ज के विरोध में गूंजे सरकार विरोधी नारेराजनैतिक चालें झारखंड प्रदेश के छात्र छात्राएं इनके चाल और चरित्र को भली भांति समझते हैं। जब नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर पूरे देश के छात्र छात्राएं दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन कर रहे थे तो एक भी दिन भारतीय जनता पार्टी एवं आर एस एस नेता उनकी बातों को सुनने की तो...