लखनऊ, जुलाई 14 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ठगों की पार्टी है। भाजपा के लिए धन ही धर्म है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय, लूट, अपराध चरम पर है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी और आभूषणों गबन निक्रिष्ट कार्य है। भाजपा नेतृत्व को इस पर शर्म आनी चाहिए। जनता भाजपा की रग-रग से परिचित हो चुकी है। जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा हाफ हो गई है。

भाजपा के आर्थिक मुद्दे अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को रसातल में पहुंचा दिया है। विदेशी कर्ज बढ़ता जा रहा है। हर विभाग में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। पुलिस चौकी, थाना, तहसील, कचहरी कहीं भी गरीब को न्याय नहीं मिल रहा है। किसान के साथ झूठे वा...