नई दिल्ली, अगस्त 3 -- तीन राज्यों में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से भले ही किसी राज्य की सरकार पर ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन नतीजों की राजनीतिक तासीर काफी अहम है। खासकर भाजपा के लिए जिसने बिहार में तीन दशक तक गढ़ रही और राष्ट्रीय अध्यक्ष की खाली हुई बांकीपुर सीट गंवा दी। मध्य प्रदेश में आपसी कलह से विवाद में रही दतिया सीट पर फिर कांग्रेस को जीत मिली। वहीं गुजरात में मांजलपुर सीट पर भाजपा का दबदबा बरकरार रहा लेकिन जीत का अंतर घट गया। विपक्ष के लिए नतीजे भले ज्यादा उत्साहित करने वाले न हों, लेकिन उसे भी जनता ने भावी राजनीति के लिए संकेत दे दिए हैं। ऐसा भी नहीं है कि भाजपा ने पहले कभी महत्वपूर्ण उपचुनाव न हारे हों। वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की खाली हुई गोरखपुर लोकसभा सीट और उप मुख्...