गुड़गांव, अगस्त 24 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। भाजपा के वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सौदान सिंह को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह संयोजक सुंदर लाल यादव ने उन्हें बुके भेंटकर बधाई दीं। सौदान सिंह संगठन के प्रति समर्पित नेता को यह दायित्व मिलना भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता है। उनकी कार्यशैली, सबको साथ लेकर चलने की क्षमता और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कला हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...