भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा से मिले मोदी
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने सोमवार को रांची में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्मा अपने अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.