आरा, जून 5 -- कोईलवर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बहियारा में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने भी पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर विधायक अरुण कुमार शाह, सतीश राजू, रुपेश सिंह, रामधारी सिंह, रामानंद झा, सुधीर कुमार यादव, अभिजीत यादव, रणवीर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे । यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जेपीयू में चला हरित...