धनबाद, सितम्बर 10 -- विधायक रागिनी सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान झारखंड के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक विषयों और जनसरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। रागिनी सिंह ने झरिया विधानसभा क्षेत्र सहित राज्य की विभिन्न जनसमस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रमुखता से रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने जनहित के मुद्दों को सक्रियता से उठाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...