वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन मंगलवार की सुबह पहली बार प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर नितिन नवीन की अगवानी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में मुख्यमंत्री संग सविधि पूजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह करीब 11.30 बजे दिल्ली से एयरपोर्ट पहुंचे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश...