बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 13 सितंबर को बुलंदशहर में कार्यक्रम संभावित है। हालांकि भाजपा जिला कमेटी को अभी आधिकारिक कार्यक्रम आने का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जनपद में राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम आगमन 13 सितंबर को होने की पूरी संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। वहीं, संभावित कार्यक्रम को लेकर भाजपाई एक्शन मोड में आ गए हैं। यह भी पढ़ें- 'UP में बिना किसी गलती के करना होगा काम'; BJP ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल को लेकर भी अभी मंथन चल...