नई दिल्ली, मार्च 2 -- भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिनों के लिए बिहार दौरे पर आ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव और होली के पर्व के बीच नितिन नवीन का बिहार दौरा बेहद खास माना जा रहा। फिलहाल नितिन नवीन दो दिनों तक होली के रंगों में रंग हुए दिखेंगे। पांच मार्च को दिल्ली लौट जाने का प्रोग्राम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार होली में बिहार में रहेंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन नवीन कल मंगलवार को पटना पहुंचेंगे। बिहार में उनके स्वागत की तैयारी जोरों पर है। माना जा रहा है कि परिवार के साथ होली मनाएंगे। इसके अलावे अन्य होली मिलन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा से बिहार विधानसभा के सदस्य हैं। नीतीश कुमार की सरकार में व...