भागलपुर, जनवरी 21 -- बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जहां संगठन और कार्य के बल पर एक सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मंत्री रूपेश रूप कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.