पटना, जनवरी 22 -- अयोध्या में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ पर श्रीश्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के बैनर तले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के टेलर रोड स्थित सरकारी आवास पर आयोजित अष्टयाम की पूर्णाहुति शुक्रवार सुबह हो गई। चौबीस घंटे के रामधुन अष्टायाम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सांसद शाहनवाज हुसैन, मंत्री डॉ.दिलीप जायसवाल, संजय टाइगर, दरभंगा जाले विधायक जीवेश मिश्रा, लाजवंती झा, सीमा पांडेय, कमल नोपानी समेत कई लोगं शामिल हुए। अखंड रामधुन की ताल पर पूरा वातावरण राम की भक्ति में लीन रही। अष्टयाम की शुरूआत 21 जनवरी की सुबह हुई थी। अष्टायाम की पूर्णाहुति हवन और आरती के साथ हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में आए भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। आयोजन में श्र...