मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को मां विंध्यवासिनी का सुबह छह बजे दर्शन-पूजन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जिले में पहली बार आगमन को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सोमवार को नगर के बरौधा कचार स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने का निर्देश दिया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में किसी तरह की कमी न होने पाए। जिले की सीमा टेढ़वा पुल से विंध्याचल तक विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाने का फैसला किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर स्वागत के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के मंच पर महिलाओं को जगह, वाराणसी में स्टेज पर योगी के अलावा सिर्फ एक पुरुष नेता भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.