लखनऊ, दिसम्बर 14 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तक के इतिहास में डॉलर के मुकाबले रुपये का सबसे ज्यादा कमजोर होना ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सारे आंकड़े और दावे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं। अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपाई इस बात को नकार भी नहीं सकते हैं कि ये बेहद कमजोर और नाकाम सरकार की वजह से हो रहा है। रुपया गिरने और सरकार के बीच के अनूठे आर्थिक सिद्धांत का अनोखा फार्मूला भाजपा की ही देन है। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। रुपया डॉलर के मुकाबले लगतार गिरता जा रहा है। रुपये की गिरावट ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। किसान, नौजवान, व्यापार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.