भाजपा के राज्यसभा सांसद को गुजरात हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, कांग्रेस MLA ने लगाई है याचिका
अहमदाबाद, अक्टूबर 1 -- गुजरात हाई कोर्ट ने राज्य से भाजपा के राज्यसभा सांसद राजेश शुक्ला को एक चुनावी याचिका के मामले में गुरुवार को समन जारी किया। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि शुक्ला ने अपने नामांकन पत्र में अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दी थी। जिसके बाद जस्टिस एसवी पिंटो की एकल बेंच ने इस मामले में शुक्ला को जवाब देने के लिए 26 अक्टूबर तक का समय देते हुए समन जारी किया। शुक्ला 11 जून को गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। यह चुनावी याचिका कांग्रेस विधायक तुषार चौधरी ने दायर की है, जिसमें उन्होंने शुक्ला पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के लिए उनका निर्वाचन रद्द करने की मांग की है। इस दौरान चौधरी ने दावा किया कि राजेश शुक्ला ने नॉमिनेशन फॉर्म भरते समय अपने खिलाफ आपराधिक मामलों/पिछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.