नई दिल्ली, मई 13 -- केरल में शानदार चुनावी जीत के बावजूद कांग्रेस अभी तक अपना मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल से लेकर असम तक, अपने मुख्यमंत्रियों को शपथ भी दिला दी है। हालांकि अब उम्मीद है कि पिछले एक हफ्ते से चला आ रहा केरल सीएम पद का सस्पेंस बुधवार यानी आज खत्म हो जाएगा। लेफ्ट फ्रंट के 10 साल के शासन को खत्म करने के बाद, नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने के लिए मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बीच अंतिम दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है।जीत की चमक को फीका कर रही गुटबाजी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) ने 140 सदस्यों वाली केरल विधानसभा में 103 सीटों पर बंपर जीत दर्ज की है। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान जो गुटबाजी छिपी हुई थी, वह जीत के बाद खुलकर सामने आ गई है। पार्टी नेताओं क...