भाजपा के मजबूत स्तंभ व वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री तिवारी का निधन
पाकुड़, मई 25 -- पाकुड़। भारतीय जनसंघ के समय से राष्ट्रसेवा में समर्पित, आरएसएस व विहिप के वरिष्ठ नेता और भाजपा के मजबूत स्तंभ बद्री तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात 10:10 बजे हाटपारा स्थित उनके निजी आवास पर उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले के राजनीतिक, सामाजिक और कानून जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अपने पीछे दो पुत्रियों और दो पुत्रवधुओं सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। तिवारी का जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित रहा। आपातकाल के दौरान तानाशाही का विरोध करने पर उन्हें महीनों भागलपुर केंद्रीय जेल में गुजारने पड़े थे, वहीं राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण भी वे कई बार जेल गए। यह भी पढ़ें- अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत पाकुड़ में भाजपा को स्थापित करने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.