रामगढ़, अप्रैल 8 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाजपा के मांडू मंडल अध्यक्ष ने बड़का चुंबा निवासी प्रियंका देवी, बुमरी निवासी बाल गोविंद बेदिया को मंडल उपाध्यक्ष और बड़का चुंबा निवासी संजीत सोनी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। उक्त तीनो ने उपाध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर बड़का चुंबा के मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद ने हर्ष जताया है। राजेंद्र प्रसाद ने कहा तीनों के पदाधिकारी बनाए जाने के बाद क्षेत्र में भजपा और मजबूत होगी। इनके चुने जाने पर तोकेश सिंह, महेश महतो, सुदामा करमाली, राम प्रकाश महतो, शंकर महतो, शिवम कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, श्याम नंदन साव, भागीरथ महतो, पवन सिंह घटवार ने भी हर्ष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.