रांची, जुलाई 20 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। मां-बेटे के आकस्मिक निधन से भाजपा के पिठोरिया मंडल उपाध्यक्ष रणविजय नाथ शाहदेव और शारदीय दुर्गा पूजा के संरक्षक मृत्युंजय नाथ शाहदेव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो दिन पहले छोटे भाई अजय नाथ शाहदेव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जबकि सोमवार को उनकी मां पार्वती देवी का भी निधन हो गया। मां और पुत्र के निधन पर सांसद संजय सेठ, विधायक सुरेश बैठा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, पूर्व विधायक समरी लाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ठाकुरगांव में शोकसभा का आयोजन पार्वती देवी का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...