रामगढ़, दिसम्बर 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। भाजपा के नवमनोनीत गोला मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साहु व रजरप्पा मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने बीडीओ सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी सीताराम महतो व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इसमें शामिल प्रतिनिधि बबलू साव, प्रदीप कुशवाहा, विकास मणि पाठक, हरिश बर्मन, शिव महतो व अन्य कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को नियम संगत कार्य करने की बात कही। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ व सीओ से आमजनों की समस्या से अवगत कराते हुए उसे तत्परता से निष्पादन करने का आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...