औरैया, जून 30 -- भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को जिले की औरैया, दिबियापुर और बिधूना विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में पार्टी नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने और नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। औरैया विधानसभा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत केवल नारा नहीं, बल्कि संगठन की कार्यशैली का आधार है। बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यह भी पढ़ें- तीनों विधानसभाओं में आज होगा भाजपा का बूथ सम्मेलन जब बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा और संगठन मजबूत होगा तो देश और प्रदेश भी मजबूत ...