भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को दिए निर्देश
मुरादाबाद, मई 24 -- क्षेत्र के गांव डांडा गोविंदपुर में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद के जिला प्रभारी राजेश यादव बिलारी पहुंचे। वह मृतक भाजपा बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के आवास पर भी पहुंचे। जहां पुलिस प्रशासन से वार्ता कर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। रविवार को जिला प्रभारी राजेश यादव के पहुंचने पर परिवार के लोगों ने कहा कि बूथ अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह की मौत साधारण मौत नहीं बल्कि उन्हें मार कर फांसी पर लटकाया गया। इस मामले की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग उठाई गई। जिस पर जिला प्रभारी ने कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह को निर्देश देकर कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पूरी तरह से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। यह भी पढ़ें- भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने को दिए निर्देश उन्होंने परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.