दतिया, जुलाई 11 -- मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को टिकट दिया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने घनश्याम सिंह का सिंगल नाम दिल्ली भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई। घनश्याम सिंह पूर्व दतिया राजघराने से ताल्लुक रखते हैं और इससे पहले दतिया सीट से विधायक रह चुके हैं, हालांकि बाद में वह सीट बदलकर सेवढ़ा शिफ्ट हो गए थे। लंबे समय बाद वह एकबार फिर दतिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वह दतिया के पड़ोस की सीट सेवढ़ा से चुनाव लड़े थे और हार गए थे। एक दिन पहले भाजपा ने दतिया उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। उधर भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री...