देहरादून, जून 3 -- देहरादून। नगर निगम बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों पर अब तक अमल नहीं होने को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्षद रोबिन त्यागी ने निगम प्रशासन पर सवाल उठाते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव लागू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रोबिन त्यागी ने कहा कि बोर्ड बैठक में सफाई कर्मचारियों के वेतन में प्रतिदिन 800 रुपये की वृद्धि, 715 पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति तथा पार्षदों और मेयर के भत्तों से जुड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए थे, लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों को शासन स्तर पर भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे उनके लंबे समय तक लंबित रहने की आशंका है। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास, व्यवस्था सुधार और जन-सुविधाओं की गूंज ...