धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता नाम वापसी की अवधि खत्म हो जाने के बाद भाजपा अब सक्रिय हो गई है। संगठन महामंत्री कर्मवीर शनिवार को धनबाद आ रहे हैं। भाजपा कार्यालय में पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। चुनावी मैदान में उतरे भाजपा के बागी प्रत्याशियों पर भी बात होगी। बागी प्रत्याशियों से संगठन महामंत्री बात करेंगे या नहीं, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी निकाय चुनाव खासकर मेयर पद के चुनाव को लेकर गंभीर है। पूर्व विधायक संजीव सिंह के मैदान में डटे रहने की भाजपा में कई स्तरों पर चर्चा है। अंदरखाने सूचना है कि संजीव सिंह को नाम वापसी के लिए संगठन के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी पहल की थी। सूत्रों का ...