बेगुसराय, मार्च 21 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की नमक सत्याग्रह स्थल के सभागार में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद भारत माता, पंडित दिनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता मंडल के प्रथम अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन भारती और उपाध्यक्ष सुमित सन्नी थे। शिविर में जिला महामंत्री ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। सभा के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.