कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी श्याम नगर मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एक बैंक्विट हाल में हुआ। पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बाजपेयी, मलखान सिंह और नरेश अग्रहरि के सम्मान के साथ जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। शिवराम सिंह ने भाजपा के इतिहास, विचारधारा एवं संगठनात्मक विकास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कहा कि संगठन और जनता के बीच कड़ी मंडल कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं तो समझो मंडल के प्रशिक्षण का मकसद पूरा। यहां जिला मंत्री सुषमा चौहान, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, गणेश शुक्ल,अर्जुन बेरिया, अनिल त्रिपाठी, बंधु बाजपेयी, गौरव चतुर्वेदी, बीएल पांडे एलबी पटेल, श्रीमती ममता राजपूत रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.