आगरा, मार्च 15 -- भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सेंट वीएन पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में हुआ। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में सात सत्रों में संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्य पद्धति, बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ नेता गौरीशंकर शर्मा, जिला महामंत्री राजवीर भल्ला, संजय सोलंकी, जिलामंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ, ब्रह्मानंद सोलंकी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। द्वितीय सत्र में सोरों चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर चर्चा की। तृतीय सत्र में डा. योगेंद्र चौहान ने पार्टी की कार्य पद्धति के बारे में बताया। दूसरे दिन आयोजित चतुर्थ सत्र में प्रशां...