भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान का हुआ समापन
लोहरदगा, मई 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत लोहरदगा जिला में 23 एवं 24 मई को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रविवार को पावरगंज स्थित नॉवेल्टी होटल सभागार में हुआ। जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधानसभा के विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास एवं विकास, विचार परिवार, सोशल मीडिया, नमो एप, सरल एप, संगठन की कार्यपद्धति तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- राज्य सरकार अपना राजधर्म भूल गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.