मुंगेर, मार्च 31 -- ​मुंगेर, निसं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर संचालित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026' के तहत सोमवार को मुंगेर नगर उत्तरी मंडल का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। 2 नंबर गुमटी स्थित त्रिमूर्ति कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह कल्लू एवं जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया। सात सत्रों में चले इस प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों, अंत्योदय की विचारधारा और संगठन विस्तार की बारीकियों से अवगत कराया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह कल्लू ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं और वैचारिक स्पष्टता से ही बूथ स्तर तक मजबूती आएगी। प्रशिक्षण में संतोष कुमार पो...