पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सोमवार को श्रीनगर खुट्टी हसेली गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर नगर निगम की उपमहापौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर इस अवसर पर भाजपा महिला अध्यक्ष दीपिका कुमारी ने उपमहापौर पल्लवी गुप्ता को अंग वस्त्र और बुके देकर स्वागत किया। मौके पर मौजूद किसान मोर्चा बागवानी के प्रदेश संयोजक अरविंद कुमार उर्फ भोला साह को मंडल अध्यक्ष अखिलेश चौरसिया ने अंग वस्त्र और बुके देकर स्वागत किया। पल्लवी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सेवा भावना और जनहित के कार्यों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.