भाजपा के प्रदेश मंत्री व विधायक ने किया विमर्श
पलामू, जून 2 -- मेदिनीनगर। पांकी विधानसभा क्षेत्र के नीलांबर-पीतांबरपुर स्थित अटल स्मृति भवन सभागार में मौर्या फार्म हाउस में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी सरोज सिंह पहुंचकर विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के साथ संगठनात्मक विमर्श किया। इस दौरान विधायक ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्रदेश मंत्री ने विधायक के साथ संगठन की मजबूती, आगामी कार्य-योजनाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न सांगठनिक विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा की। सरोज सिंह के मार्गदर्शन में संगठन कार्य में आगे बढ़ने के लिए विधायक ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। साथ ही इस दिशा में खुद भी भरपूर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का लेकर भाजपा ने की परिचर्चा
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.