भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया अस्पताल में भर्ती
गिरडीह, मई 24 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ के भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय चौरसिया पेनक्रियाज में गड़बड़ी के कारण पिछले तीन दिनों से दुबे नर्सिंग होम में भर्ती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए लगातार शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ रही है।
राजनीति और मानवीय संवेदनाएं इस दौरान राजनीति से इतर मानवीय संवेदनाओं का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। जिन विपक्षी दलों पर विजय चौरसिया अक्सर मंचों और टीवी डिबेट में तीखे हमले बोलते रहे हैं, उन्हीं दलों के नेता सबसे पहले उनका कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। इनमें कांग्रेस के जिला नेता अहमद रजा नूरी, जमुआ बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष मो. जुनैद और प्रखंड अध्यक्ष मो. निजामुद्दीन शामिल थे। इसके अलावा क्षेत्र के नामचीन डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.