देहरादून, जनवरी 7 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस नेता विनीत प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेसी चंचल डेरी नेहरू कालोनी के पास एकत्र हुए। यहां से कांग्रेसियों ने मशाल जुलूस लेकर भाजपा मुख्यालय की ओर कूच किया। भाजपा मुख्यालय से पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। कांग्रेसियों ने आगे जाने की बात कही लेकिन पुलिस ने आगे जाने की अनमुति देने से इनकार कर दिया।इसे लेकर कांग्रेसियों व पुलिसकर्मियों में कहासुनी हो गई। इस दौरानआयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांडको न्याय नहीं मिल सका है।कहा कि ...