रांची, फरवरी 7 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। लाल बहादुर शास्त्री चौक व्यवसाय संघ का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू से मिला। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने शास्त्री चौक के पास प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को जल्द शुरू कराने के लिए किए गए प्रयासों पर उन्हें बधाई दी। वहीं व्यवसायियों ने चौक के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग रखी। आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि शास्त्री चौक के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए चौक के पास शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। व्यवसाय संघ के प्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रांची-पटना उच्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.