काशीपुर, फरवरी 25 -- जसपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आगमन पर भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपाइयों से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कुंडा स्थित एक निजी रेस्टोरेंट पर रुके प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी एवं उनके सहयोगियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान साकिब चौधरी, आसिफ चौधरी, राजू, सोनू, राहुल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.