गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर की ओर से 18 फरवरी को योगिराज गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी युवाओं से संवाद करेंगे। युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजयुमो पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लिए हितकारी है। यह बजट प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प को भी साकार करेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.