खगडि़या, मई 12 -- गोगरी । एक संवाददाता बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरबगी 13 मई को गोगरी आएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी कर रहे है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरबगी का जमालपुर गोगरी में नानी घर है। जहां एक समारोह में शामिल होने आएंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष के बहनोई राजेश खेतान ने बताया कि कई वर्षों बाद वे जमालपुर आ रहे है। उनके आने को लेकर परिजनों में उत्सवी माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...