सीवान, मार्च 9 -- सीवान, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का जिले में आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला भाजपा के अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीवान पहुंचे थे। उनके आगमन पर शहर के कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। दरौंदा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने सरसर में प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा गोपालगंज मोड़,अशोक होटल, श्यामपुर बाजार, भावना बाजार, नौतन मोड़ और दरौली मोड़ सहित कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.