लखनऊ, अक्टूबर 27 -- आंवला भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी पुत्री कीर्ति कश्यप के साथ आंवला से ही लोकसभा उम्मीदवार रहे सैयद आबिद अली मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में इन लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। अखिलेश ने समाजवादी पार्टी में शामिल सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कई नेता जो अलग-अलग दलों से चुनाव में आमने-सामने थे, आज वे सभी पीडीए के एक छत के नीचे, एक दल में पीडीए के मजबूत पिलर के रूप में एक साथ खड़े है। यह भी पढ़ें- यूपी में बीजेपी के पूर्व सांसद और उनकी बेटी सपा में शामिल, बसपा के आबिद अली अब सपाई हुएकई नेताओं ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता इसके अलावा चेयरमैन आलापुर बदायूं फहीमुद्दीन, श्रावस्ती से भाजपा नेता देव प्रताप सिंह, तेज प्रताप सिंह, रंजीत गिर...