भागलपुर, फरवरी 18 -- जगदीशपुर के एक विवाह भवन में भागलपुर के प्रथम भाजपा सांसद रहे प्रभाष चंद्र तिवारी की 21वीं पुण्यतिथि एवं 84वीं जन्म दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रभाष चंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष बैधनाथ मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शामिल हुए। इस दौरान जगदीशपुर के सभी पूर्व और नए कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर बंदना तिवारी, योगेश पाण्डेय, नितेश सिंह, बुद्धिनाथ कुशवाहा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.