दुमका, मार्च 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव के बाद भाजपा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा का अंर्तकलह व कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद तो चल ही रहा था, अब यह मामला पुलिस पदपाधिकारी व भाजपा के वरीय अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी ओम केशरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल पर संगीन आरोप लगाते हुए दुमका एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाया है। एसपी को लिखे पत्र में भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी ओम केशरी ने कहा है कि 19 मार्च की रात को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल ने उसके फोन पर गाली ग्लौज करते हुए जान से माने की धमकी दी है। वहीं पूर्व सह मीडिया प्रभारी ओम केशरी ने इस मामले की शिकायत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से भी किया है। इधर इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.