उरई, मई 20 -- जालौन। संवाददाता मेडिकल कॉलेज उरई में बेटी का इलाज कराने गए व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता के साथ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा अभद्रता व मारपीट के विरोध में भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री ने देवनागर चौराहे पर मुंडन कराया एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।बीती सोमवार की रात उरई में भाजपा कार्यकर्ता ब्रजकिशोर गुप्ता अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। इलाज में देरी होने पर जब उन्होंने डॉक्टरों से जल्दी करने के लिए कहा तो डॉक्टरों ने उनके व बेटे के साथ अभद्रता व मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज विवाद को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद कर किया प्रदर्शन इतना ही नही पिता व बेटे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। यह खबर जब बाहर आई तो विरोध प्र...