बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- फोटो : अस्थावां बीजेपी-अस्थावां में अंतिम दर्शन करते भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवशंकर कुमार के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। 48 वर्षीय शिवशंकर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। गुरुवार की रात उन्होंने पटना के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि वे निष्ठावान, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काफी प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने उनके शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। शोक प्रकट करने वालों में डॉ. आशुतोष कुमार, अरविंद ठाकुर, राजाराम सिंह, निर्मल कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.