जहानाबाद, मार्च 14 -- अरवल निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री नंदकिशोर यादव के निधन की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर कोलकाता से अरवल स्थित निवास रोजा पर जब पहुंचा तो मातम पसर गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ध्वज समर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ता मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर यादव पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए हैं। वे पूर्व में जिला महामंत्री का दायित्व भी निर्वहन किए हैं। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम विनय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जि...