पीलीभीत, मार्च 29 -- जमीन के एक मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, उनकी पत्नी और दो भाईयों द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। इसमें प्रताड़ित किए जाने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद और परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए सिरे से नकारा है। मझोला के भिंडारा में मिश्रा कॉलोनी निवासी नंदरानी पत्नी लालता प्रसाद पथरिया ने सीएम से की शिकायत में जमीन की खरीद को लेकर की गई धोखाधड़ी के आरोप लगाएं हैं। आरोप है 5.69 लाख रुपये में पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, उनकी पत्नी और दो भाईयों मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह और राजीव प्रताप सिंह से वर्ष 2017 में 0.089 हेक्टेयर जमीन का सौंदा हुआ था। केवल 69 हजार की धनराशि मिली। जबकि चेक की अन्य धनराशि नहीं मिली। आरोप है कि धोखाधड़ी कर प्रत...