भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता के निधन पर सीएम योगी ने फोन पर दी सात्वंना
हापुड़, मार्च 23 -- भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के पिता नौबत सिंह का शनिवार को अचानक निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन कर अपनी सात्वंना दी, साथ ही संकट के समय में साथ रहने का आश्वासन दिया। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर के 85 वर्षीय पिता नौबत सिंह शुक्रवार की रात परिजनों से बातचीत कर सोए थे, लेकिन शनिवार की सुबह उनका अचानक निधन हो गया। इससे भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया उनके निवास पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने उनके पिता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.