बुलंदशहर, मई 27 -- भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर छत्रपाल सिंह का सोमवार को दिल्ली के एम्स में बीमारी के चलते 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर है। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, सांसद सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक देवेन्द्र लोधी, डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह आदि ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. छत्रपाल सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव बिगराऊ के मूल निवासी डॉक्टर छत्रपाल सिंह फिलहाल बुलंदशहर नगर टीचर्स कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। डॉ. छत्रपाल सिंह बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा से चार बार सांसद और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.